राजस्थान का मौसम (09 Feb 2026) Rajasthan Weather Today: राजस्थान में सुबह-शाम खूब सता रही सर्दी, दिन में धूप हावी; जानें आज मौसम की चाल

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 09 Feb 2026: राजस्थान में मौसम का मिलाजुला रूप देखने को मिल रहा है। सुबह-शाम तापमान में बड़ी गिरावट के कारण तेज सर्दी पड़ रही है। वहीं दिन में धूप के कारण हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है। आइए जानते हैं कि आज राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा।

राजस्थान में आज का मौसम (09 Feb 2026): राजस्थान में एक ही दिन में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे है। सुबह की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हो रही है। दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का एहसास हो रहा है। वहीं शाम ढलते ही तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। जिससे फिर से तेज सर्दी महसूस हो रही है। फिलहाल प्रदेश में अधिकतम तापमान 25 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। वहीं कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान अभी भी 5 डिग्री से नीचे बना हुआ है। साथ ही दक्षिण-पश्चिम से 7-10 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं भी चल रही हैं।

rajasthan weather

राजस्थान का मौसम

राजस्थान में आज कैसा मौसम रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह से ही प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली रही। दिन चढ़ने के साथ ही धूप की तपिश में भी बढ़ोत्तरी होगी। जिससे हल्की गर्मी लग सकती है। प्रदेश में फिलहाल कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है। जिसके चलते इस हफ्ते मौसम साफ बने रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि अगले 48 घंटे में राजस्थान के पश्चिमी जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच सकता है। वहीं अन्य हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रह सकता है।

End of Feed