Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम का झटका, तपिश भी-ठिठुरन भी; पढ़ें IMD का अपडेट

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 07 Feb 2026: राजस्थान में बीते दिन मौसम का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जहां तेज धूप के कारण दिन का तापमान 32 डिग्री को पार कर गया। वहीं शाम को तापमान में भारी गिरावट होने से फिर से गर्मी बढ़ गई। इस दौरान प्रदेश में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया। आइए जानते हैं कि आज राजस्थान के मौसम का हाल कैसा रहेगा।

राजस्थान में आज का मौसम (07 Feb 2026): राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। शुक्रवार को राज्य के सभी हिस्सों में दिन में तेज धूप निकली रही। जिससे लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हुआ। साथ ही तापमान में भी 1 से 4 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। हालांकि शाम होते ही तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिली। जिससे रात में सर्दी फिर से तेज हो गई। इस दौरान फतेहपुर और नागौर सबसे ठंडे इलाके रहे, जहां का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

rajasthan weather

राजस्थान का मौसम

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

IMD के अनुसार राजस्थान में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। आज भी मौसम साफ रहने की संभावना है। जिससे दिन में तेज धूप निकले के आसार हैं। जिससे दिन में मौसम गर्म महसूस हो सकता है। लेकिन शाम होते ही ठंड फिर से बढ़ जाएगी। मौसम का यह उतार-चढ़ाव अगले 5 दिनों तक ऐसे ही बना रह सकता है। इस दौरान कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि इस अवधि में घने कोहरे या बारिश को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

End of Feed