Rajasthan Weather: राजस्थान में आंधी-बारिश और ओलों का दौर जारी, आज 12 जिलों में IMD का येलो अलर्ट

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 02 Feb 2026: राजस्थान में रविवार को कोटा, चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। कहीं-कहीं पर ओले भी गिरे। मौसम विभाग ने आज 12 जिलों में ओले और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में आज का मौसम (02 Feb 2026): राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश का दौर लगातार जारी है। राज्य में इस बार फरवरी माह की शुरुआत आंधी-बारिश के साथ हुई। रविवार को भरतपुर, दौसा, जयपुर समेत कई जिलों में बादल छाए रहे। वहीं कोटा, चित्तौड़गढ़ समेत कुछ स्थानों पर बारिश और ओले भी दर्ज किए गए। मौसम विभाग ने आज भी 12 जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है।

rajasthan weather - AI

राजस्थान में बारिश का अलर्ट (AI Image)

राजस्थान के किन जिलों में आज बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार आज भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, धौलपुर, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, उदयपुर और टोंक में येलो अलर्ट जारी किया गया। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। जिसके प्रभाव से मौसम बिगड़ा हुआ चल रहा है। बारिश के बाद एक बार फिर से राज्य में कोहरे का असर बढ़ने वाला है। 3 और 4 फरवरी को राजस्थान के कई जिलों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed