राजस्थान का मौसम (4 June 2026) Rajasthan Weather Today: उदयपुर में वर्षा, डूंगरपुर में गिरे ओले; 9 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 4 June 2026: राजस्थान में बुधवार को कई शहरों में गर्मी वापस लौटी, लेकिन एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से आज 9 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में आज का मौसम (Rajasthan Weather Today 4 June 2026): राजस्थान में मई के महीने में जिस तरह की प्रचंड गर्मी और Heatwave का प्रकोप था, वैसा अब देखने को नहीं मिल रहा है। हाल में आए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते आई आंधी और बारिश के कारण तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। अब कल यानी बुधवार 3 जून से एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से फिर आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया है। इसी सिस्टम के चलते झीलों की नगरी उदयपुर में बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद बारिश हुई और डुंगरपुर में ओले गिरे।

Rajasthan Weather Today 4th June

राजस्थान के कई जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट

जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी गुरुवार 4 जून को राजस्थान के 9 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर और सिरोही जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि बीकानेर बुधवार को राजस्थान का सबसे गर्म शहर रहा, यहां पारा 43.6 डिग्री तक चढ़ गया।

End of Feed