शहर

दिल्ली का मौसम (04 June 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली में मौसम का यू-टर्न, दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 04 June 2026: दिल्ली में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 4 और 5 जून के लिए आंधी-बारिश का लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Image

delhi weather

दिल्ली में आज का मौसम (04 June 2026): दिल्ली-NCR में मौसम एक बार फिर से करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग ने दो दिन के लिए राजधानी में आंधी-बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यह बदलाव आने की संभावना है। दिल्ली में एक जून से ही बादलों की आवाजाही के चलते मौसम खुशनुमा बना हुआ है। जिससे गर्मी से भी राहत बनी हुई है। फिलहाल अगले कुछ दिन यह राहत बनी रहने की संभावना है। 6 जून तक यहां दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे ही बने रहने के आसार हैं।

दिल्ली में 04 जून को कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और सुबह से दोपहर के बीच हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दोपहर या शाम के समय हवाओं की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। रात के समय बारिश का एक और दौर आ सकता है। इस दौरान गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश के आसार हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।

यूपी में बीते दिन कैसा रहा मौसम

दिल्ली में बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकली रही। बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी देखने को मिली। लेकिन इसके बावजूद धूप की तपिश महसूस हुई। इस दौरान कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। पिछले 24 घंटे में दिल्ली अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। राजधानी के अन्य हिस्सों में दिन का तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article