राजस्थान का मौसम (1 June 2026) Rajasthan Weather Today: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ने Heatwave को भेजा गर्मी की छुट्टी पर, 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 1 June 2026: राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसम सुहावना और प्रचंड गर्मी छुट्टी पर चली गई है। आज भी 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में आज का मौसम (Rajasthan Weather Today 1 जून 2026): पिछले कुछ हफ्तों से राजस्थान में प्रचंड गर्मी और Heatwave का दौर चल रहा था, लेकिन मौसम के बदलते मिजाज से अभी राज्य में गर्मी से राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। राज्य में शनिवार और रविवार दो दो दिन रेत के विशाल बवंडर देखने को मिले। अब आज यानी सोमवार 1 जून को भी कई जिलों में आंधी और बारिश का दौर जारी है।

Rajasthan Weather today 1st June

राजस्थान में आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

20 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंश के प्रभाव में आज सुबह सवाई माधोपुर, कोटा और अजमेर सहित कई इलाकों में बारिश हुई, जबकि राजधानी जयपुर और दौसा में बादलों की आवाजाही देखने को मिली। मौसम विभाग ने आज यानी 1 जून को राज्य के 20 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आंधी, बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां 4 जून तक जारी रह सकती हैं। मौसम की इस गतिविधि से लोगों को प्रचंज गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

End of Feed