दिल्ली में आज का मौसम (01 June 2026): दिल्ली में जून माह की शुरुआत खुशनुमान मौसम के साथ होने वाली है। मौसम विभाग ने आज राजधानी में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान धूल भरी आंधी चलने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली में पिछले तीन दिनों से भीषण गर्मी से राहत बनी हुई है। इस दौरान बीच-बीच में आंधी के साथ कहीं-कहीं बारिश भी दर्ज की गई। जिससे तापमान में भी काफी गिरावट आई है।
दिल्ली में अगले 4 दिन मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। लेकिन बीच-बीच में धूप भी निकलेगी। शाम और रात के समय धूल भरी आंधी चलने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 2 जून को भी राजधानी में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की संभावना है। 3 और 4 जून को भी बारिश का अनुमान जताया गया है। लेकिन इस दौरान कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
दिल्ली में बारिश से साफ हुई हवा
दिल्ली में रविवार को दिनभर धूप-छांव का खेल जारी रहा। लेकिन हवा में नमी के चलते तेज गर्मी महसूस नहीं हुई। इस दौरान राजधानी में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बारिश के कारण दिल्ली की हवा भी साफ हो गई है। इस सीज में मई माह में पांच दिन ऐसे दर्ज हुए, जब एक्यूआई 100 से नीचे रहा, जिसे संतोषनक श्रेणी में माना जाता है।
