Rajasthan News: चार महीने में दूसरी बार बढ़ा DLC रेट, जमीन-मकान खरीदना हुआ महंगा

राजस्थान में नई DLC दरें लागू कर दी गई हैं। इससे राज्य में जमीन या मकान की खरीद पर कीमतें अच्छी-खासी प्रभावित हुई हैं। यह बढ़ोतरी 5 से 49 फीसद तक की गई है।

Rajasthan News: अगर आप राजस्थान में जमीन या मकान खरीदने या बेचने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर है। अब यहां जमीन और मकान खरीदने वालों को ज्यादा रकम खर्च करनी होगी। राज्य सरकार ने सोमवार 3 अगस्त 2026 से राज्यभर में नई DLC (District Level Committee) दरें लागू कर दी हैं। अलग-अलग इलाकों में DLC रेट में 5 से 49 फीसद तक की बढ़ोतरी की गई है। इससे जमीन की रजिस्ट्री के लिए देय स्टांप ड्यूटी और अन्य शुल्क पर असर पड़ेगा। साथ ही सरकारी मूल्यांकन बढ़ने से प्रॉपर्टी की बाजार कीमतों पर भी दबाव आने की संभावना है।

Jaipur-DLC Rate

राजस्थान में डीएलसी रेट बढ़े, जमीन-मकान खरीदने पर पड़ेगा असर

ज्यादातर क्षेत्रों में DLC दरें 5 से 20 फीसद तक बढ़ाई गई हैं। लेकिन, जिन इलाकों में सरकारी DLC दरें बाजार की वास्तविक कीमतों की तुलना में काफी कम थीं, वहां 30 से 49 फीसद तक की बढ़ोतरी की गई है।

End of Feed