राजस्थान के 7 राजघराने, जिनके आगे सरकारें भरती हैं पानी, आज भी राजशाही जिंदगी जीते हैं महाराजा और महारानी

Rajasthan Diwas 2024: राजस्थान शूरवीरों का प्रदेश है। इसके शाही अंदाज पर दुनिया फिदा है। यहां राजाओं के वंशज आज भी वही शाही जिंदगी जी रहे हैं। राजस्थान दिवस पर आइए जानते हैं यहां के 7 घराने और इसके वर्तमान राजाओं के बारे में-

Rajasthan Diwas 2024: राजस्थान शूरवीरों का प्रदेश है, ये वो राज्य है जिसके शाही अंदाज पर दुनिया फिदा है। वीरों की इस धरती में राजाओं के आन-बान-शान की कई कहानियां हैं और ये आज भी दिखती है। बेशक आधुनिक भारत में रियासतों का दौर चला गया, लेकिन राजाओं के वंशज आज भी वही शाही जीवन जी रहे हैं। इनके पास आज भी आलीशान महलों से लेकर रॉल्‍स रॉयस जैसी लग्‍जरी सवारी हैं। राजस्थान दिवस पर आइए जानते हैं राजस्थान के ऐसे ही 7 घरानों के बारे में जिनके आगे सरकारें पानी भरती हैं।

Rajsthan families

राजस्थान के 7 राजघराने

मेवाड़ का राजघराना

मेवाड़ राजस्थान का वो राजघराना है जिसने शाहंशाह अकबर के दर्प को भी चकानाचूर कर दिया था। वर्तमान में राणा अरविंद सिंह मेवाड़ राजघराने के 76 वें संरक्षक हैं। ये अपने शाही अंदाज के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। मेवाड़ राजघराने के पास राजस्‍थान में एचआरएच ग्रुप ऑफ होल्‍टस के नाम से बिजनेस है। इसमें हेरिटेज होटल, रिसार्ट्स और चैरिटेबल इंस्टिट्यूशन शामिल हैं। तथ्यों की मानें तो यहां करीब 1200 लोग काम करते हैं। मेवाड़ राजपरिवार का उदयपुर में पिछोला आइलैंड पर बना एक बेहद खूबसूरत जगमंदिर पैलेस भी है,जो उदयपुर के प्रमुख टूरिस्‍ट प्‍लेस में से एक है। इस गोल्‍डन पैलेस होटल की सुंदरता और भव्‍यवता देखने लायक है। इसके अलावा उदयपुर सिटी पैलेस में रखीं विंटेज कारें राणा अरविंद सिंह की खास पहचान है। लग्जरी कारों के शौकीन अरविंद सिंह के पास कई रोल्स रॉयस कारें हैं। कहा तो ये भी जाता है कि इनमें से कई कारों को खास तौर से मेवाड़ के राजाओं के लिए डिजाइन किया गया था।

End of Feed