Dausa: स्कूल में अचनाक गिरा 10वीं का छात्र, मौके पर हुई मौत, देखें Video

दौसा से एक खबर सामने आई है, जहां 10वीं का छात्र स्कूल में अचनाक गिर पड़ा। जिसके बाद उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह सामने नहीं आ पाई है-

Dausa News: दौसा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां स्कूल में एक छात्र अचानक चलते-चलते गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मामला बांदीकुई के ज्योतिबा फुले उच्च माध्यमिक विद्यालय का है। जहां स्कूल में छात्र अचानक से गिर पड़ा। गश खाकर गिरे छात्र को बांदीकुई अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यतेंद्र उपाध्याय 10 वी का छात्र था। और 5 जुलाई को उसका जन्मदिन था। घटना का वीडियो सामने आया है।

Dausa

दौसा में छात्र की मौत

5 जुलाई को था जन्मदिन

मिली जानकारी के अनुसार दौसा जिले में बांदकुई का 16 साल का छात्र जैसी ही स्कूल पहुंचा वह चलते-चलते गिर पड़ा। स्कूल में मौजूद लोगों ने उसे संभाला और अस्पताल लेकर गए। जहां उसे मृत करार कर दिया गया। सूचना मिलने पर छात्र के परिजन अस्पताल पहुंचे। 5जुलाई को उसका जन्मदिन था। वहीं घटना का वीडियों सामने आया है।

End of Feed