प्यार में मिले धोखे के बाद जेल में फिर परवान चढ़ा किसी और से प्रेम, शादी के बंधन में बंधे दो हत्यारे, पूरे देश में हो रही चर्चा

Priya Seth and Hanuman Chaudhary Marriage: प्रिया और हनुमान के परिवार के लोगों ने गुपचुप तरह से इस पूरी शादी कार्यक्रम को किया। शुरुआत में परिवार के सदस्य ने बताया कि जयपुर में शादी हो रही है। लेकिन शादी अलवर के एक होटल में हुई। इस दौरान केवल कुछ चुनिंदा लोगों को शादी में बुलाया गया। जिन लोगों को शादी में निमंत्रण दिया गया। उनको ना तो फोटो खींचने की अनुमति थी। ना ही किसी से बात करने की अनुमति दी गई।

Alwar Jail Love Story: एक ऐसी शादी हुई है, जिसमें दो हत्यारे शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों को प्यार में मिले धोखे के बाद फिर जेल में प्यार हुआ है। दुल्हन प्रिया सेठ ने साल 2018 में दुष्यंत शर्मा की हत्या की थी और जो अब नए दूल्हे बने हैं, हनुमान उन्होंने साल 2017 में अपनी प्रेमिका संतोष के साथ मिलकर उसके पति और चार बच्चों को मौत के घाट उतारा था।

shaadi

अलवर: शादी के बंधन में बंधे दो हत्यारे (प्रतीकात्मक फोटो)

हिंदू रीति रिवाज से अलवर के होटल में हुई शादी

राजस्थान के अलवर में बसंत पंचमी के मौके पर एक ऐसी अनोखी शादी हुई। जिसकी चर्चा अब पूरे देश हो रही है। जयपुर की ओपन जेल में सजा काट रही पाली की प्रिया सेठ और अलवर के बड़ौदामेव के हनुमान चौधरी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों हत्या के मामले में जेल में सजा काट रहे हैं। इस दौरान जयपुर की ओपन जेल में दोनों की मुलाकात हुई और मुलाकात प्यार में बदली इस दौरान करीब 6 महीने तक दोनों के बीच बातचीत व मिलने का सिलसिला चलता रहा। दोनों ने न्यायालय में 15 दिन के पैरोल की अर्जी लगाई। न्यायालय से पैरोल मिलने के बाद हिंदू रीति रिवाज से दोनों के परिवार की सहमति से अलवर के एक होटल में दोनों की शादी संपन्न हुई।

End of Feed