Weather Update : रायपुर समेत पूरे प्रदेश में तीन दिन तक कैसा रहेगा मौसम, जानिए क्‍या कहते हैं विशेषज्ञ

Weather Update : अप्रैल महीने में गर्मी से राहत मिलने के मामले में प्रदेश ने पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। इसीलिए यहां के तापमान में औसतन तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है।

Weather Update : दिल्‍ली समेत देश भर के कई राज्‍यों में मौसम इन दिनों काफी बदला हुआ है। वहीं, बंगाल की खाड़ी से आ रही हवाओं के चलते छत्‍तीसगढ़ में भी मौसम बदल चुका है। विशेषज्ञों का कहना है कि चूंकि अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है इसलिए आने वाले तीन दिन तक प्रदेश के लोगों को गर्मी से आराम मिलता रहेगा। हालांकि मंगलवार रात तक राज्‍य के कुछ हिस्‍सों में तेज आंधी के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। कुछ जिलों के लिए ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा गया है चार मई के बाद गर्मी में बढ़ोतरी हो सकती है।

Weather Update, Weather Update Today, Chattisgarh Weather Update

छत्‍तीसगढ़ में तीन दिन तक मौसम में नमी रहेगी। (सांकेतिक फोटो)

10 सालों का टूटा रिकॉर्ड

अप्रैल महीने में गर्मी से राहत मिलने के मामले में प्रदेश ने पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। इसीलिए यहां के तापमान में औसतन तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। रायपुर का अधिकतम तापमान 30 अप्रैल को सामान्य से 16 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, न्‍यूनतम तापमान भी लुढ़का हुआ दिखा।

End of Feed