छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों बड़ी सफलता; 17 लाख की इनामी नक्सली कमला सोड़ी ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ में 17 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली कमला सोड़ी ने आत्मसमर्पण किया। वह लंबे समय से माआद डिवीजन और एमएमसी जोन में सक्रिय रही थी। कमला सोड़ी के आत्मसमर्पण को सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) जिले में 17 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली ने गुरुवार को सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाली नक्सली की पहचान कमला सोड़ी उर्फ उंगी उर्फ तरूणा (30) के रूप में हुई है। वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के माड़ डिवीजन और बस्तर एमएमसी (मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ जोन) से जुड़ी हुई थी। कमला ने केसीजी जिले के पुलिस अधीक्षक के सामने आत्मसमर्पण किया।

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों बड़ी सफलता; 17 लाख की इनामी नक्सली कमला सोड़ी ने किया आत्मसमर्पण

आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025 से प्रेरित होकर आत्मसमर्पण का निर्णय

अधिकारियों के अनुसार, कमला सोड़ी ने छत्तीसगढ़ सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025 से प्रेरित होकर आत्मसमर्पण का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि सोड़ी सुकमा जिले के अरलमपल्ली गांव की रहने वाली है और वर्ष 2011 से माओवादी संगठन से जुड़ी हुई थी। वह छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र (गोंदिया जिला) और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में नक्सली गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती रही। अधिकारियों ने यह भी बताया कि वह प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के माड़ डिवीजन और बस्तर एमएमसी (मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ जोन) की सक्रिय सदस्य रही है।

End of Feed