Chhattisgarh: गरियाबंद में एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम भी ढेर; शाह बोले- 'नक्सलवाद को एक और बड़ा झटका'

Chhattisgarh Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों को मंगलवार को बड़ी कामयाबी मिली। ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 19 नक्सलियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली भी मारा गया। गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने बताया कि मृतकों में से एक की पहचान माओवादियों की केंद्रीय समिति के सदस्य जयराम उर्फ चलपति के रूप में हुई है।

Chhattisgarh Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों को मंगलवार को बड़ी कामयाबी मिली। ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 19 नक्सलियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली भी मारा गया।

Chhattisgarh Naxal Attack

छत्तीसगढ़ नक्सल एनकाउंटर

एक करोड़ का इनामी नक्सली भी ढेर

मारे गए नक्सलियों में एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली केंद्रीय कमेटी मेंबर जयराम उर्फ चलपती भी ढेर हो गया। अब तक 19 महिला/पुरुष नक्सली मारे गए हैं। मारे गए नक्सलियों में माओवादियों का सीनियर कैडर शामिल है, जिनकी शिनाख्त की जा रही है। गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने बताया कि मृतकों में से एक की पहचान माओवादियों की केंद्रीय समिति के सदस्य जयराम उर्फ चलपति के रूप में हुई है, जिस पर एक करोड़ रुपये का इनाम था।

End of Feed