रायपुर

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 19 नक्सली ढेर; 3 कुकर बम बरामद

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने गरियाबंद में नक्सलियों के खिलाफ एक ऑपरेशन छेड़ दिया। इस दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हुई। सोमवार से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 19 नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों ने मारे गए नक्सलियों के शव बरामद किए हैं।

Image

छत्तीसगढ़ एनकाउंटर

Photo : Times Now Digital

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने गरियाबंद में नक्सलियों के खिलाफ एक ऑपरेशन छेड़ दिया। इस दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हुई। सोमवार से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 19 नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों ने मारे गए नक्सलियों के शव बरामद किए हैं।

क्या है पूरा मामला?

सुरक्षाबलों ने गरियाबंद में नक्सल विरोधी अभियान चलाया। ऐसे में जंगलों में छिपे नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान 19 नक्सली ढेर हो गए। अभी सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है। मारे गए नक्सलियों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

कुकर बम बरामद

गरियाबंद में सुरक्षाबलों ने 'नक्सल विरोधी अभियान' के दौरान मौके से तीन कुकर बम भी बरामद किए हैं। गरियाबंद एसपी ने इसकी पुष्टि की है। बीते दिनों सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया था। सोमवार से भी मुठभेड़ चल रही थी। इससे पहले सुरक्षाबलों ने 16 जनवरी को चलाए गए तलाशी अभियान में बीजापुर जिले में 12 नक्सलियों को मार गिराया था।

कब शुरू हुआ था अभियान

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ से जिला रिजर्व गार्ड (DRG), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और ओड़िशा से विशेष अभियान दल (SOG) के का एक संयुक्त दल अभियान में शामिल है। उन्होंने बताया कि ओडिशा के नुआपाड़ा जिले की सीमा से लगभग पांच किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़ के कुलारीघाट रिजर्व वन में बड़ी संख्या में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर 19 जनवरी की रात को अभियान शुरू किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को अभियान के दौरान मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार, गोलाबारूद और एक ‘सेल्फ लोडिंग’ राइफल मिली थी और बारूदी सुरंग का पता चला था। उन्होंने बताया कि मारे गए माओवादियों की संख्या बढ़ सकती है।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article