रायपुर

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में मारी गई दो महिला नक्सली, कोबरा कमांडो घायल

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। सिर्फ जनवरी में ही अबतक 28 नक्सली मारे जा चुके हैं।

Image

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ अनकाउंटर (फाइल फोटो)

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान
  • दो महिला नक्सली मारी गई
  • एक जवान भी हुआ घायल

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की सोमवार को हुए एक मुठभेड़ में दो महिला नक्सली मारी गई है। इस एनकाउंटर में एक जवान भा घायल हो गया है। सुरक्षा बलों ने एक एसएलआर समेत बड़ी मात्रा में आग्नेयास्त्र, गोला-बारूद और आईईडी बरामद किए हैं।

गरियाबंद जिले में नक्सलियों के साथ एनकाउंटर

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर हो गईं और सीआरपीएफ की कमांडो बटालियन का एक जवान घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोबरा कमांडो की चोट मामूली है। गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) निखिल राखेचा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर मैनपुर पुलिस थाने के अंतर्गत जंगल में सुरक्षाकर्मियों द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान गोलीबारी हुई।

अभी भी जारी है एनकाउंटर

एसपी ने बताया कि छत्तीसगढ़ से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और कोबरा तथा ओडिशा से विशेष अभियान समूह (एसओजी) के जवान अभियान में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ अब भी जारी है। राखेचा ने कहा, " दो महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। कोबरा के एक जवान को गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए रायपुर ले जाया गया है। उसकी हालत स्थिर है।"

इस महीने मारे जा चुके हैं 28 नक्सली

जनवरी में छत्तीसगढ़ में हुईं अलग-अलग मुठभेड़ों में अब तक 28 नक्सली मारे जा चुके हैं। सुरक्षाकर्मियों ने 16 जनवरी को एक बड़े अभियान के तहत बीजापुर जिले में 12 नक्सलियों को मार गिराया था। अधिकारियों ने बताया कि 2024 में छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने कुल 219 नक्सलियों को मार गिराया।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article