Chhattisgarh Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों को मंगलवार को बड़ी कामयाबी मिली। ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 19 नक्सलियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली भी मारा गया।
एक करोड़ का इनामी नक्सली भी ढेर
मारे गए नक्सलियों में एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली केंद्रीय कमेटी मेंबर जयराम उर्फ चलपती भी ढेर हो गया। अब तक 19 महिला/पुरुष नक्सली मारे गए हैं। मारे गए नक्सलियों में माओवादियों का सीनियर कैडर शामिल है, जिनकी शिनाख्त की जा रही है। गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने बताया कि मृतकों में से एक की पहचान माओवादियों की केंद्रीय समिति के सदस्य जयराम उर्फ चलपति के रूप में हुई है, जिस पर एक करोड़ रुपये का इनाम था।
'नक्सलवाद पर एक और बड़ा प्रहार'
सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बयान भी सामने आया। उन्होंने ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर सीआरपीएफ, एसओजी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस के संयुक्त अभियान में मारे गए नक्सलियों का जिक्र किया। साथ ही इस अभियान को नक्सलवाद पर एक और बड़ा प्रहार करार दिया।
उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''नक्सलवाद को एक और करारा झटका। हमारे सुरक्षा बलों ने नक्सल मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। सीआरपीएफ, एसओजी ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर एक संयुक्त अभियान में 14 नक्सलियों को मार गिराया।''
नक्सल मुक्त अभियान
ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर मैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में सोमवार देर रात 'नक्सल मुक्त अभियान' चलाया गया। इस अभियान में अब तक 19 नक्सलियों की मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि, अभी नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है। गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने बताया कि इलाके में अभी भी रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है तथा मृत माओवादियों की संख्या बढ़ सकती है।
उन्नत हथियार बरामद
नक्सलियों के पास से एसएलआर राइफल जैसी ऑटोमेटिक हथियार समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। इसके अलावा सुरक्षाबलों ने तीन कुकर बम भी बरामद किए हैं।
Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat
