छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई है और दो युवती घायल हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना दोपहर 12 बजे जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के मेहंदी गांव के पास की है जब पामगढ़ निवासी मन्नू नायक अपनी पत्नी उमा देवी और दो बेटियों के साथ मोटरसाइकिल पर डेराडीह गांव जा रहे थे।
सांकेतिक फोटो।
कैसे हुआ हादसा?
पुलिस ने बताया कि राहौद गांव निवासी सूरज यादव की मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गई तथा दोनों वाहनों पर सवार सभी लोग नीचे गिर गये तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार यात्री बस उन्हें चपेट में ले लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मन्नू, उनकी पत्नी उमा और सूरज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा मन्नू की दोनों बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
ग्रामीणों ने किया हंगामा
अधिकारियों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल बालिकाओं का उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया और बस में तोड़फोड़ की। पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा लोगों को शांत कराए जाने के बाद जाम खोला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat
