रामचन्द्रपुर को गृह मंत्री साहू ने दी सौगात, अंतर्राज्यीय पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 6, 2023, 10:43 AM IST

Chhattisgarh news : कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि क्षेत्र में आमजनों की सुविधा को देखते पुल निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को पुल निर्माण कार्य प्रारंभ होने की बधाई देते हुए कहा कि इस अंतर्राज्यीय पुल के निर्माण से यहां की जनता को पड़ोसी राज्यों के लिए आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।

Chhattisgarh news : लोक निर्माण एवं गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बलरामपुर के विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के ग्राम सनावाल में 21 करोड़ 04 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले अंतर्राज्यीय पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रीय विधायक के मांग पर रामचन्द्रपुर में नवीन विश्राम गृह निर्माण की घोषणा की। इस दौरान मंत्री साहू ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विभागीय योजनाओं पर आधारित स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए उपलब्धियों की जानकारी दी।

Tamradhwaj Sahu

अंतर्राज्यीय पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ करते गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू।

मौके पर मौजूद रहे कई नेता और अधिकारी

इस अवसर पर संसदीय सचिव तथा सामरी विधायक चिंतामणि महाराज, रामानुजगंज विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पत सिंह, कलेक्टर रिमिजियुस एक्का, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रेना जमील उपस्थित थे।

End of Feed