Chhattisgarh: महिलाओं को मिला सम्मान, प्रियंका गांधी ने गिनाई भूपेश बघेल सरकार की उपलब्धियां

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2023, 09:02 PM IST

Priyanka Gandhi In Chhattisgrah: भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में प्रियंका गांधी शामिल हुई। उन्होंने इस मौके पर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दी गई राहत से महिलाओं को महंगाई से निपटने में मदद मिली। महिलाओं को सशक्त बनाने में भूपेश बघेल सरकार ने अनेक योजनाएं बनाई।

Chhattisgarh News: प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ के भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित विशाल महिला समृद्धि सम्मेलन के अवसर पर कहा कि 'छत्तीसगढ़ का नेतृत्व सेवाभावी है। वो आपके आज और कल दोनों को बुलंद बनाने काम कर रहा है। भूपेश सरकार की योजनाएं महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर बनाई गई हैं। छत्तीसगढ़ महतारी आज हर मंच में पूजी जा रही हैं। उनके एक हाथ में संस्कृति का कलश है और दूसरे हाथ में तकनीक है। छत्तीसगढ़ महतारी की समृद्धि के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।'

Priyanka Gandhi in Chhattisgarh

महिला समृद्धि सम्मेलन में प्रियंका गांधी शामिल हुई।

सीएम बघेल ने दी 309 करोड़ 56 लाख रुपये की सौगात

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिलावासियों को 309 करोड़ 56 लाख रुपये के 186 विकास कार्यों की सौगात दी गई। इसमें 241 करोड़ 59 लाख रुपये के 123 भूमिपूजन कार्य तथा 67 करोड़ 97 लाख रुपये के 63 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन केंद्रों को संवारने छत्तीसगढ़ महतारी सांस्कृतिक संवर्धन योजना लागू करने की घोषणा भी की।

End of Feed