Chhattisgarh: बीजापुर में प्रेशर बम फटने से एक महिला घायल, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Pressure Bomb Explosion in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में माओवादियों द्वारा लगाए प्रेशर बम की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला महुआ बनने के लिए जंगल गई थी। आज सुबह करीब साढ़े छह बजे वह प्रेशर बम की चपेट में आ गई। उसे मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में इलाज के लिए भेजा गया है।

Pressure Bomb Explosion in Bijapur: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में माओवादियों द्वारा लगाये गये प्रेशर बम की चपेट में एक ग्रामीण महिला आ गई। प्रेशर बम विस्फोट से महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महुआ बुनने जंगल गई थी महिला

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल महिला बोड़गा गांव की रहने वाली है। महिला महुआ बुनने जंगल गई थी। उन्होंने बताया कि जब वह इन्द्रावती नदी के ताड़ोपोट घाट पर बर्तन धोकर वापस जा रही थी तब आज सुबह लगभग 6.30 बजे वह माओवादियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर बम की चपेट में आ गयी। उन्होंने बताया कि इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई ।

End of Feed