नीति आयोग की बैठक में दिखा एक आत्मीय क्षण- जब PM मोदी ने CM साय का हाथ थामा और कहा- छत्तीसगढ़ की बात अभी बाकी है

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को पूरी तरह नक्सल मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर और आसपास के 32 ब्लॉक में कौशल विकास केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां स्थानीय युवा कंप्यूटर साक्षरता, स्वास्थ्य सेवा, खाद्य प्रसंस्करण और तकनीकी व्यापार जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं।

नीति आयोग की बैठक के दौरान लंच ब्रेक में एक आत्मीय पल ने सबका ध्यान खींच लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हाथ थामते हुए उनसे अनौपचारिक बातचीत की। साथ में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन भी मौजूद थे, लेकिन कुछ क्षणों के लिए चर्चा का केंद्र सिर्फ “छत्तीसगढ़” था।

raipur.

नीति आयोग की बैठक के दौरान दिखा आत्मीय क्षण

पीएम मोदी और सीएम साय के बीच बातचीत

प्रधानमंत्री मोदी ने आदिवासी क्षेत्रों के विकास, निवेश और राज्य की औद्योगिक योजनाओं पर गहरी रुचि दिखाई। मुख्यमंत्री साय ने आत्मविश्वास से राज्य की उपलब्धियों की जानकारी दी। पीएम मोदी ने कहा कि अभी छत्तीसगढ़ की बात बाकी है।

End of Feed