गरियाबंद के बाद बीजापुर में सुरक्षाबलों ने चलाया अभियान; नक्सलियों का लगातार हो रहा खात्मा; एक और ढेर

Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार कोबताया कि जिले के पश्चिमी क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर सुरक्षाबलों ने आज सुबह तलाशी अभियान चलाया जिसके बाद माओवादियों के साथ उनकी मुठभेड़ शुरू हो गयी।

Naxal Attack: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान छेड़ा हुआ है। गरियाबंद के बाद बीजापुर से नक्सलियों के खात्मे की खबरें सामने आ रही हैं। बीजापुर में शुक्रवार को दो नक्सली मारे गए थे, जबकि शनिवार को एक और नक्सली मारा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर में शनिवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है।

Chhattisgarh Naxal Attack

बीजापुर में नक्सली ढेर (फाइल फोटो)

कहां ढेर हुआ नक्सली

बकौल अधिकारी, बीजापुर जिले के पश्चिमी क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर सुरक्षाबलों ने शनिवार सुबह तलाशी अभियान चलाया जिसके बाद माओवादियों के साथ उनकी मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों को मुठभेड़ स्थल पर एक माओवादी मृत मिला तथा वहां से 12 बोर की एक बंदूक, एक बीजीएल लांचर, विस्फोटक और अन्य नक्सल सामान बरामद किया गया।

End of Feed