छत्तीसगढ़ में आयोजित होगा 'राष्ट्रीय रामायण महोत्सव' , सीएम बघेल ने पत्र लिखकर बताई कार्यक्रम की रूपरेखा​

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 18, 2023, 01:58 PM IST

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की भागीदारी से इस राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की भव्यता और गरिमा बढ़ेगी।

National Ramayana Festival: छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित हो रहे राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के रामायण 'झांकी प्रदर्शन समूह' को आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों व केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनिक प्रमुखों को पत्र भेजकर छत्तीसगढ़ में 01 से 03 जून 2023 तक आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय रामायण महोत्सव 2023 में उनसे उनके राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के रामायण 'झांकी प्रदर्शन समूह' की भागीदारी का आग्रह किया है।

Ramayan Festival

छत्तीसगढ़ में आयोजित होगा 'राष्ट्रीय रामायण महोत्सव'

सीएम बघेल ने पत्र लिखकर बताई कार्यक्रम की रूपरेखा

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की भागीदारी से इस राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की भव्यता और गरिमा बढ़ेगी। बघेल ने पत्र में यह भी लिखा है कि राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के अंतर्गत प्रतियोगी कार्यक्रम होंगे, जिसमें प्रस्तुत की जाने वाली नृत्य नाटिका का विषय महाकाव्य रामायण के अरण्य-कांड पर आधारित होगा। छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति की नगरी रायगढ़ के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

End of Feed