Mukhyamantri Mitan Yojna का छत्‍तीसगढ़ के लोगों को मिल रहा फायदा, घर बैठे पहुंचाए जा रहे राशन कार्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 7, 2023, 02:42 PM IST

Mukhyamantri Mitan Yojna : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर 1 मई 2022 को प्रदेश के नगर निगम क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं की घर पहुंच सेवा सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री मितान योजना की शुरुआत है।

Mukhyamantri Mitan Yojna : छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री मितान योजना से लोगों को घर बैठे ही अपने जरूरी प्रमाण पत्र और दस्तावेज बनकर मिल रहे हैं। रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में कबीर चौक निवासी ओमप्रकाश अग्रवाल ने राशन कार्ड बनवाने 14545 पर कॉल कर 5 जून को दस्तावेज दिया और आज 7 जून को उनका कार्ड तैयार हो गया। जिसे देने कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा खुद मितान बनकर ओमप्रकाश अग्रवाल और सुलोचना देवी अग्रवाल के घर पहुंचे और उन्हें उनका राशन कार्ड सौंपा। इस दौरान नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा भी उपस्थित रहे। ओमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने सोचा नहीं था कि कलेक्टर खुद मितान बनकर कार्ड देने आएंगे। उल्लेखनीय है कि यह निगम क्षेत्र में मितान योजना के तहत निराकृत किया गया 5 हजार 500 वां प्रकरण था।

​Mukhyamantri Mitan Yojna, CM Bhupesh Baghel, Raipur News

हितग्राही को देते कलेक्‍टर।

क्‍या है 'मितान योजना'

कलेक्टर तारन प्रकाश ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर नगर निगम क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं को नागरिकों के घर तक पहुंचाने के लिए मितान योजना की शुरुआत की गई है। रायगढ़ निगम क्षेत्र में आज 5500 वें दस्तावेज की डिलीवरी आज की जा रही है। इसके तहत आज हितग्राही को उनका राशन कार्ड बनाकर दिया गया है। राशन कार्ड की यह सुविधा हाल ही में मितान योजना के तहत शामिल की गई है। कलेक्टर ने कहा कि योजना का उद्देश्य है कि लोगों को घर बैठे प्रमाण पत्र व दस्तावेज बनाकर दिए जाएं। इसके लिए उन्हें अनावश्यक भटकना न पड़े।

End of Feed