Chhattisgarh News: बीजापुर में प्रेशर बम धमाके में CRPF का जवान घायल, अस्पताल में भर्ती

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुजारी कांकेर गांव के पास सुरक्षाबलों की टीम गश्त कर रही थी। तभी माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम की चपेट में आने से CRPF के कोबरा बटालियन का जवान घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जवान की हालत सामान्य बताई गई।

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में प्रेशर बम की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद जवान को वहां से बाहर निकाला गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जवान की हालत सामान्य है और उसे वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

naxal

फाइल फोटो (PTI)

कोबरा बटालियन का जवान हुआ घायल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुजारी कांकेर गांव के करीब प्रेशर बम की चपेट में आने से सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन का जवान घायल हो गया है। उन्होंने बताया कि आज पुजारी कांकेर गांव से सुरक्षाबलों के दल को गश्त पर रवाना किया गया था। दल जब क्षेत्र में था तभी माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम में विस्फोट होने से कोबरा बटालियन का जवान घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि उसकी हालत अब सामान्य है।

End of Feed