झारखंड : टाइगर ग्रुप का सरगना उत्तम यादव एनकाउंटर में ढेर, हत्या, लूट, फिरौती और रंगदारी में था शातिर

उत्तम यादव के खिलाफ हत्या, लूट, फिरौती, रंगदारी और फायरिंग जैसे गंभीर आरोपों के दर्जनों मामले झारखंड और बिहार के कई थानों में दर्ज थे। वह लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।

रायपुर : झारखंड-बिहार सीमा पर सक्रिय ‘टाइगर ग्रुप’ नामक आपराधिक गिरोह का सरगना उत्तम यादव शनिवार देर शाम चतरा जिले में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया है। चतरा के पुलिस अधीक्षक ने उत्तम के मारे जाने की पुष्टि की है। उस पर बिहार सरकार ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बताया गया कि यह मुठभेड़ झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत सिमरिया थाना क्षेत्र के जबड़ा इलाके में हुई।

Uttam Yadav Encounter in Chatra

उत्तम यादव एनकाउंटर में ढेर (फोटो-ट्विटर)

उत्तम यादव ने तीन माह पहले हजारीबाग में ज्वेलर्स प्रतिष्ठान पर दिनदहाड़े गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी। बताया गया कि पुलिस को उत्तम यादव के सिमरिया इलाके में पहुंचने की सूचना मिली थी। हजारीबाग और चतरा जिला पुलिस की संयुक्त टीम जब उसकी तलाश में पहुंची तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ के दौरान उत्तम को छाती, पेट और जांघ में गोलियां लगीं और वह मौके पर ही गिर पड़ा।

End of Feed