रायपुर : स्वतंत्रता दिवस पर CM साय करेंगे ध्वजारोहण, जनता के नाम प्रसारित होगा खास संदेश

Independence Day 2025 : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन पुलिस लाइन परेड मैदान पर किया जाएगा। ध्वजारोहण सीएम विष्णु देव साय के हाथों किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सीएम दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के माध्यम से पूरे प्रदेश की जनता के नाम संदेश प्रसारित करेंगे।

रायपुर : स्वतंत्रता दिवस को प्रदेशभर में गरिमापूर्ण एवं भव्य रूप से मनाने के उद्देश्य से शासन स्तर पर आवश्यक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन की अध्यक्षता में बीते दिनों राज्य स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित और राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत वातावरण में किया जाए।

Project CM Vishnu Dev Sai

सीएम विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ (फोटो क्रेडिट ट्विटर सीएम विष्णु देव साय)

राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह प्रातः 9 बजे से पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तथा जनता के नाम संदेश देंगे। समारोह में संयुक्त परेड द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया जाएगा।

End of Feed