Chhattisgarh: कबड्डी मैच के दौरान टेंट में उतरा हाई वोल्टेज करंट; 3 की मौत, कई गंभीर

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के ग्राम रावसवाही में शनिवार रात एक कबड्डी मैच के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। तेज आंधी-तूफान के चलते मैदान में लगा टेंट हाई वोल्टेज तारों से टकरा गया, जिससे टेंट में करंट उतर आया और खेल का माहौल अचानक मातम में बदल गया।

Kondagaon Accident: कोंडागांव के बड़ेराजपुर के ग्राम रावसवाही से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शनिवार रात लगभग 10 बजे चल रहे एक कबड्डी मैच के दौरान गंभीर हादसा हो गया। अचानक आए तेज आंधी-तूफान के कारण ग्राउंड पर लगाया गया टेंट हाई वोल्टेज के तारों से टकरा गया, जिससे टेंट में करंट उतर आया। लोगों का उत्साह और खेल का माहौल अचानक मातम में बदल गया।

current accident in chhattisgarh

आंधी से टेंट उठ कर तार से टकराया (सांकेतिक तस्वीर | iStock)

हादसे में हुई 3 की मौत

टेंट के तारों से टकराने के बाद आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण करंट की चपेट में आ गए। मौके पर ही कुछ लोग बेहोश हो गए। घायलों को तुरंत विश्रामपुरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। वहीं तीन गंभीर रूप से घायल ग्रामीणों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

End of Feed