मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का बड़ा एक्शन, छत्तीसगढ़ की IAS रानू साहू गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 22, 2023, 02:59 PM IST

IAS Ranu Sahu Arrest: छत्तीसगढ़-कैडर की 2010 बैच की आईएएस अधिकारी साहू वर्तमान में राज्य कृषि विभाग में निदेशक के रूप में तैनात हैं। इससे पहले, वह कोयला समृद्ध कोरबा और रायगढ़ जिले में कलेक्टर के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं। ईउी ने शनिवार को उनको एक मामले में गिरफ्तार कर लिया।

IAS Ranu Sahu Arrest: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी रानू साहू को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडेय ने बताया कि साहू को अदालत में पेश किया गया है और जांच एजेंसी ने उनकी 14 दिन की हिरासत की मांग की है। मामले में सुनवाई जारी है।

IAS Ranu Sahu Arrest

छत्तीसगढ़-कैडर की 2010 बैच की आईएएस अधिकारी साहू वर्तमान में राज्य कृषि विभाग में निदेशक के रूप में तैनात हैं। इससे पहले, वह कोयला समृद्ध कोरबा और रायगढ़ जिले में कलेक्टर के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं। ईडी के सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी ने शुक्रवार को साहू के रायपुर स्थित आवास पर छापेमारी की थी।

End of Feed