Delhi AQI Update: दिल्ली के प्रदूषण में मामूली सुधार, 300 के नीचे पहुंचा एक्यूआई, पर हवा अब भी 'खराब'

Delhi AQI Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण में मामूली सुधार देखने को मिला। शहर का एक्यूआई 300 से कम दर्ज किया गया है। लेकिन शहर की हवा अभी भी खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। रात के समय चल रही सर्द हवाओं के कारण प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली है।

Delhi AQI Update: दिल्ली में कड़ाके की ठंड और प्रदूषण की मार का दौर अभी भी जारी है। हालांकि बीते दिनों की तुलना में शहर का एक्यूआई कुछ कम हुआ है। बता दें कि गुरुवार सुबह दिल्ली की हवा की क्वालिटी में थोड़ा सुधार हुआ। शहर का एक्यूआई 300 के नीचे दर्ज किया गया है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के समीर ऐप के डेटा के अनुसार, सुबह 7.05 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 279 रिकॉर्ड किया गया, जो इसे 'खराब' कैटेगरी में रखा है। प्रदूषण के स्तर में थोड़ी राहत तो मिली है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में ठंड का स्तर कम नहीं हुआ है। घने कोहरे और सर्द हवाओं के कारण शहर के तापमान में तेजी से गिरावट देखी जा रही है। शहर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया है। सामान्य से नीचे तापमान होने के कारण यहां मौसम विभाग ने कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है।

delhi AQI

दिल्ली के प्रदूषण में मामूली सुधार (Photo- PTI)

बुधवार की तुलना में AQI में मामूली सुधार

सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार, बात करें तो दिल्ली के एक्यूआई में बुधवार की तुलना में थोड़ा सुधार है। बुधवार को शहर का AQI 302 रिकॉर्ड किया गया था और शहर का शहर का एक्यूआई 279 पहुंच गया है। हालांकि हवा की क्वालिटी अभी भी 'खराब' कैटेगरी में ही बनी हुई है।

End of Feed