बंद घर को देख पड़ोसियों को हुआ शक...दरवाजा तोड़ा तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस को एक घर से चार शव बरामद हुए हैं। मृतकों के एक सरकारी कर्मचारी, उसकी पत्ती और दो बच्चे शामिल है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया में प्रतीत हो रहा है कि शख्स ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को जहर देकर खुद आत्महत्या कर ली। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बुधवार को पुलिस ने एक सरकारी कर्मचारी, उनकी पत्नी और दो बच्चे के शव सरकारी आवास से बरामद किए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बागबाहरा कस्बे में स्थित हाउसिंग बोर्ड शासकीय कॉलोनी के एक मकान से पुलिस ने बसंत पटेल (41), पत्नी भारती (38), बेटी सेजल (11) और बेटे (चार) का शव बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि पटेल राज्य के आदिवासी कल्याण विभाग के बागबाहरा विकास खंड कार्यालय में चपरासी के पद पर तैनात थे। बागबाहरा कस्बे के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक सरकारी अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ रहते थे। उन्होंने बताया कि जब पटेल और उनका परिवार सुबह देर तक अपने घर से बाहर नहीं निकला तब पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस ने उनके रिश्तेदारों को बुलाया और उनकी मौजूदगी में उनके मकान का दरवाजा तोड़ा।

End of Feed