छत्तीसगढ़ में बोले राहुल गांधी- 'हिंसा से देश नहीं जुड़ता, हमारा काम लोगों को जोड़ने का'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 2, 2023, 05:48 PM IST

Rahul Gandhi In Raipur:राहुल गांधी ने राजीव युवा मितान सम्मेलन में कहा, नफरत से और हिंसा से देश आगे नहीं जा सकता। हिंसा से देश की अर्थव्यवस्था नहीं बढ़ती। जब सबको एक साथ लाया जाता है तो देश जुड़ता है।

Rahul Gandhi In Raipur: कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी शनिवार को छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में राजीव युवा मितान सम्मेलन में शामिल हुए। मेला ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा, हमारा काम लोगों को जोड़ने का है। नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का है। हमनें छत्तीसगढ़ में जो वायदे किये थे, वो पूरे किये। किसानों को सही दाम दिये, कर्ज माफ किये और बिजली बिल हाफ कर दिया।

Rahul Gandhi-Bhupesh Baghel

राहुल गांधी- भूपेश बघेल

राहुल गांधी ने कहा, छत्तीसगढ़ में किसानों को धान के लिए सही दाम दिया। आज आप सभी प्रदेशों को देख लीजिए, लिस्ट निकालिये, धान के लिए सबसे ज्यादा पैसा कहां मिलता है, जवाब मिलेगा छत्तीसगढ़। उन्होंने कहा, जहां भी हम जाते हैं वायदा निभाते हैं।

End of Feed