Bhupesh Baghel : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बिलासपुर विधानसभा के अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं :-
कार्यक्रम में घोषणा करते हुए सीएम बघेल।
1. तिफरा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किया जाएगा।
2. जोरापारा तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
3. अरपा नदी किनारे नाली निर्माण करवाया जाएगा।
4. पं. देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन का उन्नयन एवं नवीनीकरण करवाया जाएगा।
5. टाउन हाल स्थित बैठक सभा कक्ष का निर्माण करवाया जाएगा।
6. बसंत बिहार में नवीन विद्युत क्षेत्र जोन का सृजन किया जाएगा।
7. बिलासपुर के वैकल्पिक प्रवेश मार्ग यदुनंदन नगर, तिफरा सब्जी बाजार से घुरु अमरी रेलवे क्रासिंग होते हुए गौरव पथ बिलासपुर तक मार्ग चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं डामरीकरण करवाया जाएगा।
8. राजा रघुराज स्टेडियम में क्लब फ्लड लाईट की व्यवस्था की जाएगी।
9. मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला तिलक नगर का जीर्णोद्धार करवाया जाएगा।
10. वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बिल्हा एवं तखतपुर कार्यालय की मरम्मत कार्रवाई जाएगी।
Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat
