छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में BJP का क्लीनस्वीप, सभी 10 नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा; कांग्रेस का सूपड़ा साफ

Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया है। बीजेपी ने सभी नगर निगमों में जीत हासिल की है। कांग्रेस की बड़ी हार हुई है।

Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में 10 में से 10 नगर निगमों पर बीजेपी की ऐतिहासिक जीत मिली है। कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। कांग्रेस उम्मीदवारों की करारी हार हुई है। सभी निगमों पर अब बीजेपी का कब्जा हो गया है। रायपुर से महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे 1 लाख से भी ज्यादा मतों से जीत गई हैं। वो अब तक नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। तीन बार की पार्षद रहीं हैं। वहीं, कोरबा नगर निगम चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार प्रदर्शन किया है। भाजपा की महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत की जीत गईं हैं। वहीं, पार्षद पद पर भी भाजपा को बड़ी सफलता मिली है, जहां पार्टी के 52 पार्षदों ने जीत दर्ज की है।

chhattisgarh nikay chunav (2)

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत (फाइल फोटो)

End of Feed