रायपुर

छत्तीसगढ़ के स्थानीय निकायों में भाजपा का लहराया परचम, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

Chhattisgarh Nikay Chunav: छत्तीसगढ़ में आज संपन्न हुई स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि BJP की जीत के पीछे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार की लोकहितैषी योजनाएं, सुशासन और जमीनी स्तर पर किए गए विकास कार्य प्रमुख कारण रहे।

Image

भाजपा

Chhattisgarh Nikay Chunav: छत्तीसगढ़ में आज संपन्न हुई स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस चुनावी नतीजे ने प्रदेश की राजनीति मे बड़ा संदेश दिया है- जनता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उनकी सरकार की नीतियों पर मुहर लगाई है।

नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के नतीजे यह साफ दर्शाते हैं कि भाजपा ने हर स्तर पर मजबूती से पकड़ बनाई है, वहीं कांग्रेस को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि BJP की जीत के पीछे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार की लोकहितैषी योजनाएं, सुशासन और जमीनी स्तर पर किए गए विकास कार्य प्रमुख कारण रहे। वहीं, कांग्रेस आंतरिक गुटबाज़ी और नेतृत्व संकट से उबरने में नाकाम रही, जिसका खामियाजा उसे मतगणना के नतीजों में भुगतना पड़ा।

इन नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को स्थानीय स्तर पर भी पूरी तरह स्वीकार कर लिया है, जबकि कांग्रेस की स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article