रायपुर

अलगाववादियों और देश के दुश्मनों के साथ है कांग्रेस, पित्रोदा के बयान पर बोले CM विष्णु देव साय

Sam Pitroda Controversial Remark: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के चीन पर दिए गए बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 'हाथ' (पार्टी का चुनाव चिह्न) सीधे तौर पर अलगाववादियों, देश के दुश्मनों के साथ हैं। कांग्रेस के विदेशी विभाग के प्रमुख सैम पित्रोदा को शायद देश के दुश्मनों का हाथ मजबूत करने के लिए ही रखा गया है।

Image

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (फोटो साभार: @vishnudsai)

Photo : Twitter

Sam Pitroda Controversial Remark: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के चीन पर दिए गए बयान की निंदा की और कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस का ‘हाथ’ अलगाववादियों और देश के दुश्मनों के साथ है। साय ने कांग्रेस से यह भी पूछा कि यदि वह पित्रोदा के बयान से सहमत नहीं है तो क्या उन्हें पार्टी से निकालेगी?

CM विष्णु देव साय ने क्या कुछ कहा?

साय ने एक बयान में कहा, ''कांग्रेस के 'हाथ' (पार्टी का चुनाव चिह्न) सीधे तौर पर अलगाववादियों, देश के दुश्मनों के साथ हैं। कांग्रेस के विदेशी विभाग के प्रमुख सैम पित्रोदा को शायद देश के दुश्मनों का हाथ मजबूत करने के लिए ही रखा गया है। पित्रोदा ने पहले भारतीय नस्ल को अपमानित किया, अब वह लगातार भारत के बारे में अलग-अलग मंचों पर दुष्प्रचार कर रहे हैं और देश को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं, जो कांग्रेस की अघोषित नीति है।''

उन्होंने दावा किया कि पित्रोदा के बयान को उनके निजी विचार बताना कांग्रेस की पूर्वनियोजित नीति है। साय ने कहा कि पहले अपने नेताओं से बयान दिलवाकर देश के दुश्मनों को खुश करो और फिर उन्हें व्यक्तिगत टिप्पणियां कहो। भाजपा नेता ने दावा किया कि ये सभी बयान संबंधित देश (चीन) की सत्तारूढ़ पार्टी के साथ कांग्रेस के आधिकारिक समझौते के कारण दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा है, ''यदि कांग्रेस सैम के बयान से सहमत नहीं है तो क्या वह उन्हें पार्टी से निष्कासित करेगी? अगर उन्हें बर्खास्त नहीं किया जाता है तो यह साबित होगा कि पार्टी आलाकमान के इशारे पर ही देश को कमजोर करने का कुचक्र रचा जा रहा है। यह निंदनीय है। इसे कतई सहन नहीं किया जा सकता।''

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article