Chhattisgarh News: बीजापुर में सुरक्षाबलों की गश्त के दौरान फटा प्रेशर बम, 3 STF जवान घायल

Chhattisgarh News: बीजापुर के भोपालपटनम थाना क्षेत्र में कांडलापर्ती गांव में जंगल में सुरक्षाबलों को गश्त के लिए रवाना किया गया था। तभी प्रेशर बम के संपर्क में आने से वह फट गया और एसटीएफ के तीन जवान घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Bijapur IED Blast: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों की गश्ती के दौरान हादसा हो गया। भोपालपटनम थाना क्षेत्र में जंगल में माओवादियों की ओर से लगाए गए प्रेशर बम विस्फोट में हो गया। जिससे तीन जवान घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में नक्सिलयों के खिलाफ अभियान जारी है।

naxal

फाइल फोटो (PTI)

कांडलापर्ती गांव में गश्त के दौरान फटा प्रेशर बम

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भोपालपटनम थाना क्षेत्र के अंतर्गत कांडलापर्ती गांव के जंगल में प्रेशर बम में विस्फोट होने से तीन जवान घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि भोपालपटनम क्षेत्र में सुरक्षाबलों को गश्त में रवाना किया गया था। दल में जिला बल और एसटीएफ के जवान शामिल थे। दल जब कांडलापर्ती गांव के करीब था तभी जवान प्रेशर बम के संपर्क में आ गए। इससे बम में विस्फोट होने से एसटीएफ के तीन जवान घायल हो गए।

End of Feed