Chhattisgarh News: मंत्री दयालदास बघेल के सुरक्षा गार्ड ने गोली से उड़ाया अपना 'भेजा', मचा तहलका

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 10, 2024, 11:15 AM IST

छत्तीसगढ़ के मंत्री दयालदास बघेल के सुरक्षा गार्ड ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

रायपुर: राज्य के एक मंत्री के बंगले पर तैनात छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के एक कांस्टेबल ने शनिवार तड़के अपने सरकारी हथियार से गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल के गंज पुलिस थाना क्षेत्र में स्टेशन रोड पर स्थित आधिकारिक आवास पर देर रात दो बजे हुई।

Dayaldas Baghel Security guard Atmhatya

छत्तीसगढ़ सुरक्षा गार्ड आत्महत्या

छुट्टी के बाद लौटा था जवान

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सीएएफ की पहली बटालियन की ‘ई’ कंपनी के कांस्टेबल रोहित सलामे ने देर रात दो बजे बंगले के गार्ड रूम में अपनी ड्यूटी पूरी की और करीब दो बजकर 10 मिनट पर एक्सकैलिबर राइफल से खुद को गोली मार ली। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सलामे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारी ने बताया कि बालोद जिला निवासी सलामे 25 दिन की छुट्टी के बाद एक सप्ताह पहले ड्यूटी पर लौटा था। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने यह कदम किस वजह से उठाया।

End of Feed