Chhattisgarh: पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़ी पहल, एक जून को पांच लाख लोग एक साथ लेंगे शपथ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 26, 2023, 04:33 PM IST

Chhattisgarh News: पर्यावरण संरक्षण की शपथ हिन्दी या अंग्रेजी में समूह या व्यक्तिगत रूप से लेकर उसका वीडियो व फोटो वॉट्सएप नम्बर 7415781776, 9109028361, 7415796619 पर 1 जून को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक भेजी जा सकेगी।

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ा कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। यहां एक जून को एक ही दिन में पांच लाख लोग पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन मिशन लाइफ के अंतर्गत लाइफ स्टाइल फॉर एन्वायरमेंट के तहत किया जा रहा है। इसके तहत छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 1 जून को पर्यावरण संरक्षण के लिये शपथ का कार्यक्रम रखा गया है।

World Environment Day

लाईफ प्लेज के अंतर्गत पूरे राज्य में एक साथ पांच लाख लोगों द्वारा प्लेज लिये जाने का निर्णय लिया गया है, जिससे व्यापक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता लायी जा सके।

End of Feed