Chhattisgarh Encounter: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, गोलीबारी और सर्च ऑपरेशन जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए। इलाके में गोलीबारी और सर्च ऑपरेशन जारी है। नक्सल विरोधी अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में इस साल अब तक 249 नक्सली मारे गए हैं।

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है। साथ ही हथियार भी बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में गोलीबारी जारी है उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान कराई जा रही है। क्षेत्र में तलाश अभियान अब भी जारी है। अभियान पूर्ण होने के बाद इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

bijapur naxal encounter

सांकेतिक फोटो (PTI)

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया। उन्होंने बताया कि अबूझमाड़ के महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि दल जब क्षेत्र में पहुंचा तो नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी के दौरान दो नक्सलियों का शव, एके 47 रायफल, अन्य हथियार, विस्फोटक, प्रचार प्रसार सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की है।

End of Feed