Chhattisgarh News: उपमुख्यमंत्री ने बताया 3 साल में हुए अपराधों का आंकड़ा, हत्या-लूट-रेप के 9,295 मामले हुए दर्ज

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 15, 2024, 04:43 PM IST

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री ने विधानसभा में बताया कि बीते तीन सालों में राज्य में हत्या, लूट और रेप के 9,295 आंकड़े दर्ज हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस विधायक द्वारिकाधीश यादव के सवाल में यह जवाब लिखित में दिया।

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में बीते तीन सालों में कितने अपराध दर्ज हुए हैं, इसका आंकड़ा सामने आया है। बीते तीन सालों में राज्य में 9,295 मामले दर्ज हुए हैं, इनमें हत्या, लूट और बलात्कार में दर्ज हुए मामले शामिल हैं। उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने विधानसभा में गुरुवार को इन आंकड़ों के संबंध में जानकारी दी। शर्मा ने कांग्रेस के विधायक द्वारिकाधीश यादव के सवाल के लिखित जवाब में बताया कि राज्य में 2021 से 2023 के दौरान हत्या, लूट और बलात्कर के 9,295 मामले दर्ज किए।

crimee

छत्तीसगढ़ में अपराध का आंकड़ा

तीनों साल के आंकड़े

विजय शर्मा ने बताया कि इस अवधि में राज्य में हत्या के 2,967, लूट के 1,425 तथा बलात्कार के 4,903 मामले दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि राज्य में 2021 में हत्या के 1,007, 2022 में 1,013 और 2023 में 947 मामले दर्ज किए गए। वहीं 2021 में लूट के 553, 2022 में 495 तथा 2023 में 377 मामले दर्ज किए गए। शर्मा ने बताया कि राज्य में 2021 में बलात्कार के 1,093, 2022 में 1,246 तथा 2023 में 2,564 मामले दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि इन मामलों में से 627 मामलों के आरोपी अभी तक पकड़े नहीं गए हैं।

End of Feed