सुकमा-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर आयोजित चौपाल में पहुंचे CM विष्णु देव साय, गदगद हुए ग्रामीण; खास तरीके से किया स्वागत

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुकमा दंतेवाड़ा के सीमावर्ती गांव मुलेर में आयोजित चौपाल में शामिल हुए।

दंतेवाड़ा : पिछले डेढ़ साल में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की आबोहवा तेजी से बदली है। इस बदले परिवेश में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुकमा और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती गांव मुलेर में चौपाल लगाई। यह वही इलाका है, जहां कभी सामान्य व्यक्ति की जाने की हिम्मत नहीं होती थी। सीएम साय सुशासन तिहार के तहत आज अचानक दंतेवाड़ा जिले ग्राम मूलेर पहुंचे। मूलेर दंतेवाड़ा-सुकमा जिला के सीमावर्ती ग्राम है जो नियद नेल्लानार (आपका अच्छा गांव) योजना के अंतर्गत विकास कार्य को गति दिया गया है।

Vishnu Dev Sai Chaupal

सुकमा दंतेवाड़ा बॉर्डर के पास चौपाल में शामिल हुए सीएम साय

मुख्यमंत्री साय ने इमली पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर खाट में बैठकर ग्रामीणों से आत्मीय बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं भी प्रदेश के आदिवासी क्षेत्र जशपुर का आदिवासी हूं अपनों के बीच पहुंचकर अच्छा लग रहा हूं। सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आप लोगों तक पहुंच रही की नहीं ये आप लोगों से चर्चा करने हम पहुचे हैं।

End of Feed