Chhattisgarh: अबूझमाड़ में 2 नक्सली ढेर; मुख्यमंत्री ने जताया भरोसा, 2026 तक होगा नक्सलमुक्त भारत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों की कार्रवाई की सराहना की। इस अभियान में दो ऐसे नक्सली ढेर किए गए जिन पर 40-40 लाख रुपये का इनाम था। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि मार्च 2026 तक भारत नक्सलमुक्त होगा।

Chhattisgarh Naxal Encounter: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों की सफल कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कदम छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

CM Vishnu Deo Sai (Photo: PTI)

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (फोटो: पीटीआई)

मुख्यमंत्री ने बताया कि अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो ऐसे नक्सली ढेर किए गए, जिन पर 40-40 लाख रुपये का इनाम था। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कदम नहीं, बल्कि प्रदेश में शांति, सुरक्षा और विकास की गति को भी बढ़ावा देती है।

End of Feed