छत्तीसगढ़ के सीएम ने लुत्ती बांध के टूटने पर जताई गहरी नाराजगी, कहा 'दोबारा इस तरह की गलती नहीं की जाएगी बर्दाश्त'

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने लुत्ती बांध के टूटने की घटना पर गहरी नाराजगी जताई और कड़े शब्दों में चेतावनी भी दी। सीएम ने कहा कि इस तरह की गलती आगे बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा बैठक में सीएम के साथ उनके सचिव और विभिन्न विभागों के सचिव शामिल रहे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर–रामानुजगंज जिले में स्थित लुत्ती बांध के टूटने की घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की गलती किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम साय ने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि मैदानी अधिकारी और कर्मचारी फील्ड में जाकर नियमित निरीक्षण नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण यह स्थिति बनी है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सतत रूप से फील्ड में जाकर बांधों सहित अन्य संरचनाओं का निरंतर निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

Chhattisgarh CM

छत्तीसगढ़ के सीएम ने लुत्ती बांध के टूटने पर जताई गहरी नाराजगी (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

इस बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव रवि मित्तल, जल संसाधन विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो, प्रमुख अभियंता इंद्रजीत उईके तथा बस्तर, सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग मंडलों के मुख्य अभियंता सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

End of Feed