CM बघेल ने MP के पूर्व मंत्री बिसाहू दास महंत को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनका अतुलनीय योगदान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 24, 2023, 12:48 PM IST

Raipur News: मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि बिसाहू दास महंत जी का अतुलनीय योगदान रहा है, इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्वर्गीय बिसाहू दास महंत के नाम पर हर साल राज्य के श्रेष्ठ बुनकरों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है।

Raipur News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज(सोमवार) को यहां अपने निवास कार्यालय में संयुक्त मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की 23 जुलाई को पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि महंत जी का पूरा जीवन जनसेवा से जुड़ा रहा। उन्होंने अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक तथा मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास के लिए अपनी अमूल्य सेवाएं दी है। उन्होंने खेती-किसानी, सिंचाई तथा सड़कों के माध्यम से लोगों की बेहतरी के काम को बखूबी अंजाम दिया।

CM Bhupesh Baghel

सीएम भूपेश बघेल ने बिसाहू दास महंत को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि कोसा एवं बुनकर व्यवसाय को प्रदेश से लेकर विदेशों तक ख्याति दिलाने में बिसाहू दास महंत जी का अतुलनीय योगदान रहा है, इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्वर्गीय बिसाहू दास महंत के नाम पर हर साल राज्य के श्रेष्ठ बुनकरों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है।

End of Feed