छत्तीसगढ़ में है भारत का 'नियाग्रा फॉल', मानसून में दिखता है खूबसूरत नजारा

छत्तीसगढ़ अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। भारत का नियाग्रा फॉल कहलाने वाला झरना भी इसी राज्य में बहता है। जिसे भारत के सबसे चौड़ा जलप्रपात में गिना जाता है। मानसून के सीवन में इसकी खूबसूरत और ज्यादा बढ़ जाती है। आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन सा झरना है?

Chhattisgarh Chitrakote Waterfall: प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर छत्तीसगढ़ राज्य अपने घने जंगल, हरे-भरे वातावरण और भव्य झरनों के लिए जाना जाता है। इन्हीं में से एक झरना ऐसा भी है, जिसे अपनी अनोखी सुंदरता के लिए 'भारत का नियाग्रा फॉल' या 'मिनी नियाग्रा फॉल' भी कहा जाता है। यह छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा झरना है, जो मानसून के मौसम में अपने पूरे वेग के साथ बहता है और इसके चारों ओर फैली हरियाली के साथ यह बेहद मंत्रमुग्ध करने वाला नजारा पेश करता है। छत्तीसगढ़ के इस खूबसूरत झरने का नाम चित्रकोट वॉटरफॉल है। नेचर लवर्स को यह जगह खजाने से कम नहीं लगेगी।

chitrakote waterfall- Incredible India

चित्रकोट वॉटरफॉल - फाइल फोटो (Incredible India)

बक्सर में है चित्रकोट झरना

चित्रकोट वॉटरफॉल छत्तीसगढ़ के बक्सर पर स्थित है, जो इंद्रावती नदी पर बना एक बेहद खबसूरत झरना है। यह झरना लगभग 90 फीट की ऊंचाई से गिरता है। यह झरना जगदलपुर से करीब 40 किलोमीटर और रायपुर से लगभग 273 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह झरना छत्तीसगढ़ का सबसे चौड़ा जलप्रपात भी है। इसमें से सबसे ज्यादा मात्रा में पानी गिरता है। अपने घोड़े की नाल जैसे आकार की वजह से इसे ‘भारत का नियाग्रा फॉल’ भी कहा जाता है।

End of Feed