Chhattisgarh: मुख्यमंत्री ने युवाओं संग लगाई दौड़, बलिदानियों को अर्पित की श्रद्धांजलि

रायपुर में स्वतंत्रता दौड़ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तिरंगे की शान और बलिदानियों को याद करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प दोहराया। उन्होंने युवाओं संग दौड़ लगाई और रानी दुर्गावती को नमन किया। मंत्री टंकराम वर्मा ने भी इस मौके पर आजादी के संघर्ष को प्रेरणा बताते हुए योगदान का आह्वान किया।

Raipur: हमारा तिरंगा पूर्वजों के वर्षों के संघर्ष और बलिदान का जीवंत प्रतीक है। हम सभी तिरंगे की शान को हमेशा बनाए रखेंगे, अपने अमर बलिदानियों को कभी नहीं भूलेंगे और सभी मिलकर विकसित, समृद्ध और सशक्त छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव में आयोजित स्वतंत्रता दौड़ में शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हजारों युवाओं के साथ स्वतंत्रता दौड़ लगाई और भारत माता और अमर बलिदानी रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

freedom run chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलिदानियों को किया याद

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि तिरंगे में करोड़ों भारतीयों की आकांक्षाएं समाई हैं और यह हमारी वीरता, शांति और समृद्धि के भाव की अमिट चेतना है। साय ने पवित्र तिरंगे को प्रणाम करते हुए कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पिछले कुछ वर्षों से स्वतंत्रता दिवस में पूरा देश तिरंगामय हो जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से हम सभी अलग-अलग तरीकों से इस पावन दिवस को उत्साह के साथ मना रहे है। तिरंगा यात्राएं और हर-घर तिरंगा फहराने के संकल्प ने इस पावन अवसर को जन-जन से जोड़ दिया है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव का जीवंत प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें यह स्मरण कराती है कि आजादी अनगिनत बलिदानों की अमूल्य देन है। लाखों-करोड़ों देशभक्तों ने अपने प्राण न्योछावर किए, तब जाकर हमें यह स्वतंत्रता प्राप्त हुई।

End of Feed