प्रयागराज से छत्तीसगढ़ पहुंचा त्रिवेणी संगम का पावन जल, जेलों में बंद 18,500 कैदियों ने किया पवित्र स्नान

छ्त्तीसगढ़ की जेलों में बंद 18,500 कैदियों ने मंगलवार को त्रिवेणी संगम के पवित्र जल से स्नान किया। प्रयागराज से गंगा नदी का पवित्र जल उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा लेकर आए थे। जिसे आज सभी जेलों में वितरित किया गया। कैदियों ने हर-हर गंगे का नारा लगाकर इस पवित्र जल में पुण्य स्नान किया।

छत्तीसगढ़ की 33 जेलों में बंद लगभग 18,500 कैदियों ने प्रयागराज से लाए गए त्रिवेणी संगम के पवित्र जल से मंगलवार को स्नान किया। अधिकारियों ने बताया कि राज्य की पांच केंद्रीय जेलों, 20 जिला जेलों और आठ उप जेलों समेत सभी 33 जेलों में स्थापित 'कुंड' (टैंक) में आज सुबह 'पुण्य स्नान' शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि स्नान के लिए जेलों की टंकियों में त्रिवेणी संगम के पवित्र जल को नियमित जल के साथ मिलाया गया था।

mahakumbh

प्रयागराज से लाया गया त्रिवेणी संगम का जल

कैदियों ने लगाए हर-हर गंगे के नारे

प महानिरीक्षक (जेल) एसएस तिग्गा ने बताया कि राज्य की सभी 33 जेलों में बंद करीब 18,500 कैदी आज सुबह से गंगा नदी के पवित्र जल से महाकुंभ का पवित्र स्नान कर रहे हैं। तिग्गा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा गंगा नदी का पवित्र जल लेकर आए थे, जिसे आज के कार्यक्रम के लिए सभी जेलों में वितरित किया गया। शर्मा के पास गृह विभाग भी है। उन्होंने बताया कि स्नान से कैदियों में काफी उत्साह था और वे ‘हर-हर गंगे’ के नारे लगा रहे थे। वे राज्य सरकार द्वारा उनके लिए की गई व्यवस्था से खुश हैं। उन्होंने बताया कि पवित्र स्नान करने के बाद कैदियों ने अधिकारियों को धन्यवाद दिया।

End of Feed