छत्तीसगढ़ के नक्सली इलाकों के लिए केंद्र सरकार की खास पहल, लगेंगे BSNL के 400 टावर

ग्रामीण विकास और दूरसंचार राज्यमंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्रशेखर ने रविवार को रायपुर में दूरसंचार और ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की और जानकारी दी कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 400 नए BSNL टावर लगाने की योजना पर कार्य कर रही है। इसके साथ ही सरकार डिजिटल कनेक्टिविटी, ग्रामीण योजनाओं, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा में सुधार को आगे बढ़ा रही है।

Chhattisgarh News: केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित और दूरस्थ इलाकों में डिजिटल संचार को सशक्त बनाने के लिए 400 नए BSNL टावर लगाने की योजना पर कार्य कर रही है। यह जानकारी ग्रामीण विकास और दूरसंचार राज्यमंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर ने रविवार को रायपुर में दी। डॉ. शेखर ने कहा कि इन टावरों की स्थापना के लिए सुरक्षा बलों और वन विभाग से आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद चरणबद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया, “BSNL आज देश में उच्च गुणवत्ता की 4G सेवाएं दे रहा है, और इस विस्तार के साथ हम देश के अंतिम गांव तक डिजिटल कनेक्टिविटी पहुंचाने के मिशन को साकार कर रहे हैं।”

mobile tower

नक्सल प्रभावित इलाकों में लगेंगे BSNL के टावर (सांकेतिक तस्वीर)

बदलाव ला रही हैं योजनाएं

डॉ. शेखर ने रायपुर में आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें ग्रामीण विकास विभाग, डाक विभाग, दूरसंचार विभाग और भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान मंत्री ने राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY), प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (PMAY-G) और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) जैसी योजनाओं के तेज और प्रभावशाली रूप से लागू करने के तरीके पर संतोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं ग्रामीण आधारभूत संरचना और आवास क्षेत्र में उल्लेखनीय परिवर्तन ला रही हैं।

End of Feed